फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Principal candidate of Mahabalpur and Hathani village dies

महाबलपुर और हथियानी गांव के प्रधान प्रत्याशी का निधन

Tue, 20 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Principal candidate of Mahabalpur and Hathani village dies
चंदौली/दुलहीपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले नियामताबाद ब्लाक के महाबलपुर और सदर ब्लाक के हथियानी गांव के प्रधान प्रत्याशी का निधन हो गया। दोनों ही बीमार चल रहे थे। निधन से दोनों गांवों में खलबली की स्थिति है। सदर ब्लाक के हथियानी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र चौहान (48) की मंगलवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र गुड्डू ने बताया कि राजेंद्र पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए चंदौली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी तरह नियामताबाद ब्लाक के महाबलपुर गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान प्रत्याशी अशोक सोनकर का सोमवार की रात वाराणसी के निजी अस्पताल में हो गई। इससे गांव में शोक की लहर है। वहीं गांव में चुनाव की तस्वीर भी बदल गई है। इस संबंध में कार्मिक अधिकारी और सीडीओ अजितेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान उम्मीदवार के प्रस्तावक या पारिवार के सदस्यों की ओर से सूचना दी जाती है तो राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed