फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Primary schools will open from today, preparations complete

आज से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, तैयारियां पूर्ण

Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Primary schools will open from today, preparations complete
कोरोना की वजह से छह माह बाद कक्षा पांच तक के स्कूल बुधवार सुबह से खुल जाएंगे। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे। क्लॉस रूम में बच्चों को दूर दूर बैठाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरी की गई है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्देश दिया है कि शिक्षक शासन की गाइड लाइन का पालन ईमानदारी से करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 997 प्राथमिक विद्यालय संचालित जहां पर एक लाख से अधिक बच्चे पठन-पाठन का कार्य करते हैं। कोरोना संक्रमण कमी के बाद शासन के आदेश पर 9 से 12वीं तक के स्कूल और कक्षा छह से 9वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। वहीं कक्षा पांच तक के स्कूल एक सितंबर से खोलने के आदेश हैं। ऐसे में बुधवार से कक्षा पांच तक के समस्त बोर्ड के स्कूल खोले जाएंगे। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए बुधवार से जिले के कक्षा पांच तक के स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाई कराई जायेगी। सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। विद्यालय बंद होने के आधे घंटे बाद शिक्षक विद्यालयों से घर लौटगे। सभी शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि कोविड-19 लाइन का पालन ईमानदारी से करें। बच्चों को सुरक्षित शिक्षा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed