फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Primary school will open after twelve months

बारह महीने बाद खुलेंगे प्राथमिक स्कूल, बढ़ेगी चहल-पहल

Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Primary school will open after twelve months
संपादित न्यूज
विज्ञापन

बारह महीने बाद आज बच्चों से गुलजार होंगे प्राथमिक विद्यालय
-कोरोना संक्रमण के चलते लगभग एक वर्ष से बंद चल रहे प्राथमिक स्तर के कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय
-स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ स्वागत की है पूरी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के चलते लगभग एक वर्ष से बंद चल रहे प्राथमिक स्तर के कक्षा एक से पांच तक के सरकारी और निजी विद्यालय सोमवार से खुल जाएंगे। स्कूल खुलने के साथ ही जहां चहल-पहल बढ़ जाएगी वहीं परिसर भी बच्चों से गुलजार हो जाएंगे। पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षा विभाग की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए बच्चों को अलग-अलग दिन आने और कक्षाओं को चलाने का निर्देश जारी किया गया है।
कोरोना की वजह से 17 मार्च 2020 से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अक्तूबर माह में नौवीं से 12वीं तक स्कूल खुले। कोरोना संक्रमितों की कम होती संख्या को देखते हुए विगत 10 फरवरी से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अब एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए जाएंगे। स्कूल प्रबंधनों ने सभी बच्चों को घर से मास्क पहनकर आने की हिदायत दी है। वहीं कई निजी स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों से बच्चों को सैनिटाइजर के साथ ही स्कूल भेजने का निर्देश दिया है। वहीं कोई बच्चा एक दूसरे की टिफिन बॉक्स व पानी की बोतल शेयर नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट..........
जिले में हैं 1002 प्राथमिक विद्यालय
जनपद में कुल 1002 प्राथमिक व 510 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जिले के परिषदीय स्कूलों में 1.49 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। वहीं निजी विद्यालयों में भी लगभग इतने ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक स्कूलों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.......
इस तरह होगा कक्षाओं का संचालन
स्कूलों में बच्चों को भीड़ से बचाने के लिए अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों को अलग-अलग दिन बुलाया जाएगा। पहली और पांचवीं कक्षाओं की क्लास सोमवार और बृहस्पतिवार को, कक्षा दो व चार की क्लास मंगलवार और शुक्रवार और कक्षा तीन की क्लास बुधवार व शनिवार को संचालित होगी।
इनसेट.........
गुब्बारों, झालरों से सजाए गए हैं स्कूल
लगभग एक वर्ष बाद खुल रहे परिषदीय स्कूलों को गुब्बारों, झालरों और अन्य सजावटी सामानों से सजाया गया है। बच्चों के लिए शौचालय व पीने के पानी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय के अध्यापकों ने स्कूलों में सजावट की तैयारी पूरी कर ली है।
शिक्षकों के कोट........
अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें समझाया जाएगा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहबाज आलम खान, शिक्षक।
लगभग एक वर्ष बाद स्कूलों के खुलने पर बच्चों के साथ तालमेल बैठाने में कुछ परेशानी तो जरूर होगी पर शीघ्र ही इसका हल निकाल लिया जाएगा। स्कूलों में फिर से पढ़ाई पटरी पर लौट आएगी। सुरेश जायसवाल
बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एक बेंच पर एक या दो ही बच्चों को बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। जलालुद्दीन
बच्चों के आने पर गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों की सजावट भी की गई है। फिरोज अहमद

कोट.
पूरी सुरक्षा के साथ सोमवार से कक्षा पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगे। बच्चों को कोविड-19 के तहत बैठाने के साथ ही लंबे समय बाद स्कूल आने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed