{"_id":"61d5db61bf3bea5ab32f5bc0","slug":"primary-health-center-inaugurated-chandauli-news-vns631955517","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव में एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। 10 बेड का यह अस्पताल क्षेत्रीय लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनी पीएचसी का विधायक ने 25 जनवरी 2020 को शिलान्यास किया था।
अस्पताल शुरू होने पर कर्मनाशा के तटवर्ती गांवों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही दवा मिलने से लेकर सभी प्रकार की जांच भी मुफ्त में हो सकेगी। अस्पताल से चिरईगांव, चारी, परेवा, दैथा, मुड्डा, पोखरा, धनाइतपुर, लक्ष्मनपुर के अलावा कर्मनाशा नदी के किनारे बसे बिहार प्रांत के गांवों के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। लोकार्पण के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि उनका संकल्प है कि जिस विकास कार्य का शिलान्यास वे करें उसका लोकार्पण भी करें। स्वास्थ्य केंद्रों का बदला स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है। विधायक ने नौबतपुर- अरंगी मार्ग के चौड़ीकरण व सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी। सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने कहा कि मेडिकल कालेज के पास होने के चलते इस स्वास्थ्य केंद्र का भविष्य काफी उज्वल है। उन्होंने यहां पर शीघ्र ही मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति का भरोसा दिया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह, रमाशंकर सिंह, सुमंत सिंह अन्ना रहे।
कंदवा। पीएचसी में भवन के साथ पंजीकरण कक्ष, आवासीय परिसर, वेटिंग हाल, मेडिकल स्टोर, पैथॉलाजी लैब, नर्स रूम, महिला व पुरुष वार्ड, पब्लिक टॉयलेट, एंबुलेंस रूम, गैरेज आदि बनाया गया है। अस्पताल परिसर में डाक्टर, नर्स, जीएनएम, पैरा मेडिकल स्टाफ व चतुर्थ वर्गीय स्टाफ के आवास बन रहे हैं। परिसर में दो टाइप वन, एक टाइप टू और एक टाइप फोर आवास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।