फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Price of potato, onion and mustard oil reduced, relief

आलू, प्याज व सरसों के तेल की कीमत घटी, राहत

Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Price of potato, onion and mustard oil reduced, relief
पीडीडीयू नगर। सरकार के अन्न व सब्जी के भंडारण की सीमा खत्म कर देने का बाजार पर असर दिखने लगा है। अब तक 40-50 रुपये किलो बिक रहा आलू अचानक 20 से 28 रुपये में बिकने लगा है। इसके अलावा प्याज की कीमत भी 80 से 40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मटर, टमाटर, गोभी सहित अन्य सब्जियों के मूल्य में भी गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने लगी है। सरसों के तेल का भाव भी कुछ कम हुआ है। आढ़तियों का कहना है कि आवक में तेजी आने के कारण आलू व प्याज के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों पुराने के साथ नया आलू भी बाजार में आ गया है। आलू की बोआई का सीजन लगभग समाप्त होने के बाद गोदामों में रखे पुराने आलू के साथ खेतों से नए आलू की आवक होने से आलू सस्ता हुआ है। शादी विवाह का सीजन भी समाप्त हो गया है। इससे आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम कम होने लगे हैं। पिछले लगभग एक माह से आलू, प्याज, टमाटर आदि के बढ़े मूल्य से लोग परेशान थे। पुराने आलू का भाव 40 व नए आलू का भाव 50 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्याज भी 80 रुपये किलो था। दो दिन पहले आलू व प्याज की कीमत लगभग आधे के स्तर पर पहुंच गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा इन दिनों सब्जी मंडी में गोभी 10 रुपये का बिक रहा है। हरी मटर 30 से 40, शिमला मिर्च 60, बैंगन 30 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। सरसों के तेल का भाव भी घटकर 140 से 120 रुपये प्रति पैकेट हो गया है। सब्जी विक्रेता संजय शुक्ला ने बताया कि आवक बढ़ने से आलू व प्याज की कीमत कम हुई है। आने वाले दिनों में कीमतें और कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed