फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Price of parwal and boda doubled, people upset

दोगुना हुआ परवल और बोड़ा का दाम, लोग परेशान

Sat, 05 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Price of parwal and boda doubled, people upset
पीडीडीयू नगर। सरसों तेल, रिफाइंड व दालों के बाद अब सब्जियों के भाव भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। परवल और बोड़ा का दाम दोगुना हो गया है वहीं टमाटर भी लाल हो गया है। आलू, प्याज सहित लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम में उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर के साथ खाद्य तेलों, दाल व चीनी के बढ़े भाव से लोग पहले से ही परेशान थे। अब हरी सब्जियों के बढ़ रहे भाव ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी है। पिछले दिनों लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों की आमदनी पर विपरीत असर पड़ा है। ऐसे में हर वस्तु के बढ़ रहे मूल्य से किचन का खर्च संभालना कठिन हो गया है। अब तक 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज अचानक 25 रुपये किलो हो गया है। इसके अलावा आलू, परवल, बोड़ा, नेनुआ, बैंगन आदि के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ सब्जियों के दाम तो एक पखवारे में दोगुना हो गए हैं। इससे गरीबों की थाली से कभी दाल तो कभी सब्जी गायब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed