{"_id":"20675d01cba087b6648f0439139c6ca9","slug":"prevented-from-laying-the-foundation-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शिलान्यास करने से रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शिलान्यास करने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर थाना परिसर में सोमवार को शहीद स्मारक का शिलान्यास करने पहुंचे
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू को भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध का
सामना करना पड़ा।
इसके चलते विधायक शहीद स्मारक का शिलान्यास नहीं कर पाए। इसके बाद एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक थाना परिसर में शहीद स्मारक का शिलान्यास करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
भाजपा जनों का कहना रहा कि शहीद स्मारक का शिलान्यास सांसद महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा मार्च 2015 से ही प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में विधायक द्वारा इसका शिलान्यास करना गैरकानूनी ही नहीं बल्कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। इसलिए पार्टी इसका विरोध करती है।
जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि विधायक ऐसा कर शहीदों के नाम पर भी राजनीतिक रोटी सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दूसरी तरफ आयोजित सभा में विधायक मनोज सिंह ने कहा कि 16 अगस्त 1942 के अमर शहीद समूचे राष्ट्र के पूर्वज हैं। इनके स्मारक का शिलान्यास चाहे कोई भी दल, व्यक्ति अथवा जनप्रतिनिधि करे, इससे फर्क नहीं पड़ता है।
भाजपा के लोग क्षेत्रीय विकास को अवरुद्ध करना चाहते हैं। भाजपा न तो विकास कार्य करने देना चाहती है और न ही खुद करना चाहती है। इस दौरान मनोज सिंह काका, राजेश यादव, संतोष यादव, लालचंद सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, राममूर्ति सिंह, बलवंत सिंह, जमील खां व नफीस अहमद गुड्डूू आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। कायर्क्रम की अध्यक्षता स्वत्रतंता संग्राम सेनानी डा. हवलदार सिंह व संचालन रामधनी यादव ने किया।