फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   President Election 2022 Vinod Yadav Resident Of Chandauli Filed nomination said Mahadev ordered to contest presidential election

President Election: गेरुआ वस्त्र पहनकर चंदौली के किसान ने दाखिल किया नामांकन, बोले- महादेव के आदेश का पालन कर रहा हूं

Mon, 27 Jun 2022 06:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 06:07 PM IST
सार

चंदौली जिले के कलानी गांव निवासी पेशे से किसान विनोद यादव इन दिनों चर्चा में हैं। धरतीपकड़ नेता कहे जाने वाले विनोद ब्लॉक प्रमुख से लेकर सांसद और विधायक तक का चुनाव लड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
President Election 2022 Vinod Yadav Resident Of Chandauli Filed nomination said Mahadev ordered to contest presidential election
चंदौली के विनोद कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीडीसी से लेकर सांसद तक का चुनाव लड़ चुके चंदौली के विनोद कुमार यादव अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा। गेरुआ वस्त्र धारण कर और शिव का स्वरूप धारण किए एक व्यक्ति के साथ उन्होंने नामांकन किया। विनोद ने कहा कि महादेव उनके सपने में आए थे और उन्होंने ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आदेश दिया। उन्हीं के आदेश का पालन करने लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं।

विज्ञापन


कहा कि पर्चा भरने के बाद मैं उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, गोवा सहित सभी राज्यों के सांसदों विधायकों से सहयोग मांगूंगा। हालांकि उनसे बात चल रही है। सभी ने आश्वस्त किया है कि वह हमारा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि मेरा लक्ष्य गांव, किसान और बेरोजगार नौजवान की सहायता करना है। हर गांव में सिंचाई की प्रर्याप्त व्यवस्था और लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा का प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के कलानी गांव निवासी पेशे से किसान विनोद यादव इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया।  वर्ष 2005 से उन्होंने चुनाव लड़ना शुरू किया। बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि कई बार चुनाव लड़ने के बाद भी उनकी जीत की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed