{"_id":"6151fe3b8ebc3e0a54122c23","slug":"preparing-to-paint-saffron-on-the-works-of-others-ramkishun-yadav-chandauli-news-vns614072377","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के कार्यों पर भगवा रंग चढ़ाने की तैयारी: रामकिशुन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के कार्यों पर भगवा रंग चढ़ाने की तैयारी: रामकिशुन यादव
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा की सरकार प्रदेश में साढ़े चार साल से सत्ता में है। जिले का विकास ठप पड़ा है। पिछली सरकार में अनुमोदित मेडिकल कालेज का शिलान्यास के कार्यक्रम की सत्ता के लोग जोर-शोर में तैयारी लगे हैं। जबकि भाजपा ने जिले में कोई बड़ी परियोजना स्थापित करने में पहल नहीं की। अब दूसरे के कार्यों भगवा रंग चढ़ाने की कोशिश चल रही है। ये बातें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए सोमवार को पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास पूर्व की सपा सरकार में हो चुका है। लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि उसपर भगवा रंग चढ़ाने के लिए दोबारा तैयारी कर रहे हैं। जिले में एक भी नई सड़क नहीं बन पाई और पुरानी सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। कहा कि बबुरी में अधर में लटके सरकारी अस्पताल की सुधी लेना भाजपा के लोग भूल चुके हैं। इसी प्रकार एकौनी में अस्पताल तैयार है पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है। सैयदराजा का महिला डिग्री कालेज पिछली सरकार में बना, लेकिन कक्षाएं आज तक संचालित नहीं हुई। सपा सरकार में रामनगर का गंगा पुल, छाब का पुल और बलुआ का गंगा पुल खुद गवाही दे रहा है। लेकिन भाजपा के लोग डीएफसीसी द्वारा बनाए गए अंडरपास की गिनती गिना रहे है। जो कि उक्त परियोजना का एक महत्वपूर्ण अंग है। पीडीडीयू नगर तहसील और नियामताबाद महिला कालेज का निर्माण सुस्त गति से हो रहा है। इसकी मानिटरिंग कौन करेगा। कहा कि सत्ता के जनप्रतिनिधि शब्दों की गरिमा भूल गए है और रोजाना अनाप-शनाप बयान जारी करते है। जो कि एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए अभिशाप है।