{"_id":"6ac941198550e298570d074b","slug":"preparations-for-assembly-elections-in-full-swing-evms-to-be-checked-from-12th-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155983-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 12 से होगी ईवीएम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 12 से होगी ईवीएम की जांच
विज्ञापन
चंदौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 अक्तूबर से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन उपकरणों और बैरिकेडिंग का जायजा लिया। उन्होंने 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि वैध प्रवेश पास के बिना किसी को भी वेयरहाउस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एफएलसी इंजीनियरों की टीम करेगी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उनकी उपस्थिति में मशीनों की तकनीकी जांच, सीलिंग और मॉक पोल कराया जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और सचिवों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
इनसेट-
एमएलसी चुनाव की तैयारियां भी परखीं
डीएम ने वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव-2026 की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी, मतपेटियों की सफाई और रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।