फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PRD soldiers asked for allowance equal to home guard

Chandauli News: पीआरडी जवानों ने होमगार्ड के बराबर मांगा भत्ता

Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
PRD soldiers asked for allowance equal to home guard
चंदौली। जनपद के पीआरडी जवानों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जवानों ने शासन पर उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जवानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पत्रक में पीआरडी जवानों ने शासन से होमगार्डों के बराबर ड्यूटी भत्ता देने की मांग की।
इस दौरान बैजनाथ रस्तोगी ने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों के चलते पीआरडी जवानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना पड़ रहा है।
इससे पीआरडी जवानों में आक्रोश है। कहा कि पीआरडी का गठन 1948 में किया गया है। जबकि होमगार्ड आदि अन्य प्रादेशिक सुरक्षा संस्थाओं का गठन इसके बाद किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन सरकार की दोहरी नीतियों से पीआरडी बहुत पीछे रह गई है। पीआरडी जवान होमगार्ड के बराबर ही कार्य करते हैं। लेकिन उनके मुकाबले लगभग आधी ड्यूटी भत्ता दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि न्यायालय ने प्रदेश सरकार को समान कार्य समान वेतन के सिद्धांतों का पालन करके पीआरडी जवानों को भी होमगार्ड के बराबर ड्यूटी भत्ता देने के लिए आदेश पारित किया है।

आज तक सरकार ने आदेश का पालन नहीं किया। इस दौरान अजीत यादव, संजय प्रताप सिंह, सुजीत कुमार, विजय सिंह, मुन्ना पासवान, जयप्रकाश भारती, प्रह्लाद, धनुषधारी मौर्य, चंद्रमा सिंह, राजकुमार, विनय सिंह, रमवंती देवी, चंद्रशेखर सिंह, रामलाल यादव, बाबूलाल, मीरा देवी, रामाश्रय यादव, विरेंद्र प्रसाद, रसीद अहमद, अरुण कुमार यादव, फूलमती देवी, रेखा देवी, अर्चना देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed