{"_id":"609546078ebc3eb9d80e7f21","slug":"prayer-of-goodbye-amidst-social-distancing-chandauli-news-vns5883592156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेसिंग के बीच अदा हुई अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेसिंग के बीच अदा हुई अलविदा की नमाज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोशल डिस्टेसिंग और कोविड प्रोटोकाल के बीच मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में सुरक्षा के बीच सिर्फ पांच लोगों को नमाज पढ़ने के लिए जाने दिया गया। ऐसे में अधिकतर नमाजियों ने घरों में ही नमाज अदा की। नगर सहित पूरे जिले में नमाजियों ने अकीदत संग नमाज अदा कर वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने की दुआ मांगी। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने दस मई तक कोरोना कर्फ्यू घोषित की है। माह के रमजान के आखिरी शुक्रवार अलविदा पर ही मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों को नमाज अदा करने का निर्देश दिया गया था। इस वजह से मस्जिदों के बजाए अधिकतर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। घरों में लोगों ने नमाज अदा कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी। चंदौली: शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज घरों में अदा की गई। मस्जिदों में कोविड प्रोटोकाल के तहत निर्धारित लोग ही नमाज अदा किए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किए। नमाज बाद देश के अमन-चैन की दुआएं भी की गई। मस्जिदों में नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि को लेकर जागरूक भी किया। सकलडीहा: कोविड प्रोटोकॉल के तहत मुस्लिम बुंधओं ने शुक्रवार को मास्क और सामाजिक दूरी का ख्याल करते हुए अलविदा की नमाज अदा किया।
इस संबंध में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज गुलाम रब्बानी ने बताया कि अलविदा की नमाज में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए खुदा से पूरे भारत को इस महामारी से निजात पाने के लिये प्रार्थना किया गया। इस मौके पर डॉ. इम्तियाज अहमद रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज गुलाम रब्बानी ने बताया कि अलविदा की नमाज में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए खुदा से पूरे भारत को इस महामारी से निजात पाने के लिये प्रार्थना किया गया। इस मौके पर डॉ. इम्तियाज अहमद रहे।
विज्ञापन