{"_id":"605794938ebc3e592071dd1a","slug":"prayagraj-became-champion-of-inter-district-women-s-cricket-chandauli-news-vns5811276110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज बनी अंतर जिला महिला क्रिकेट की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज बनी अंतर जिला महिला क्रिकेट की चैंपियन
विज्ञापन
दुलहीपुर (चंदौली)। चंदौली महिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय बीपी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे अंतरजनपदीय महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में रविवार को प्रयागराज ने वाराणसी को 71 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रयागराज की कात्यायिनी पाठक प्लेयर आफ द फाइनल, तनु केसरवानी वोमेन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर जबकि बेस्ट बैट्स मैन दीक्षा केसरवानी बनी।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए प्रयागराज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज खुशबू पाठक ने (46), कात्यायनी पाठक ने (41) रन की पारी खेली। बनारस की ओर से नीतू ने 12 रन देकर तीन विकेट झटके तो प्रांजली ने 21 रन देकर एक विकेट और विभा ने 33 रन देकर एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए पहले 5 ओवर में 59 रन जोड़ दिए।
हालांकि इसके बाद अच्छी गेंदबाजी करते हुए प्रयागराज ने मैच में वापसी करते हुए बनारस की पूरी टीम को 20 ओवर में 88 रनों पर समेट दिया। टीम की ओर से पूनम पाल ने सर्वाधिक 29 और रूबी 13 रन बनाए। प्रयागराज की ओर से कप्तान तनु केसरवानी ने 16 रन दकर तीन विकेट, फलक नाज ने 15 रन देकर तीन विकेट जबकि कात्यानी पाठक ने 16 रन देकर दो विकेट लिए।