{"_id":"5776c92e4f1c1bd42c79b3c7","slug":"pray-for-peace-in-the-country-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन की मांगी दुआ
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में अलविदा की शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। जिसमें देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर आने वाले ईद की बधाई दी।
इसके साथ ही बाजार में ईद की तैयारियां तेज हो गई। शाम को बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी। नगर में जामा मस्जिद में जीटी रोड पर नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
जामा मस्जिद में दोपहर में मुहम्मद जाहिद हुसैन की देख रेख में नमाज अदा की गई। यहां सड़क पर नमाज अदा किए जाने की वजह से दक्षिणी पटरी पर यातायात को रोक दिया गया था। सड़क को वन वे कर दिया गया। वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को नई सट्टी से मोड़ दिया गया। सब्जी मंडी में बंदी रहने की वजह से यातायात सुचारू रहा। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के मद्देनजर डीएम प्रशांत कुमार और एसपी किरीट राठौड़ ने भी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में 29 स्थानों पर अलविदा की नमाज अता की गई। शाहकुटी,कसाब महाल, मुस्लिम महाल, मीनारा मस्जिद, सेमरा, कटेसर, नाथुपुर, जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, प्लांट डिपो,चंदासी मंडी,मिल्कीपुर, गोपालपुर, हमीदपुर, मन्नापुर, मलोखर, दुलहीपुर,महाबलपुर, सतपोखरी, हिनौली, नई बस्ती, पथरा, सहजौर में अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
टांडाकला के मारुफपुर, नदेसर, तिरगांवा,नैढी, सढान,नादी, टांडा कला के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। धानापुर संवाददाता के अनुसार धानापुर स्थित पठान टोली जमा मस्जिद, धाना शहीद मस्जिद में क्रमश: मोहम्मद शकील मदनी व हाफिज इलियास की इमामत में नमाज अदा की गई। चकिया नगर स्थित कादरियां जामा मस्जिद में इमाम सद्दाम हुसैन के पीछे नमाज अदा की गई। वहीं मुजफ्फरपुर, अमरा, भीषमपुर, सिकंदरपुर, पुरानी चकिया, नेवाजगंज, शिकारगंज, करवदियां सहित तमाम मस्जिदो में अलविदा की नमाज अदा की गई। संवेदनशील सिकंदरपुर तथा भीषमपुर गांवो में नमाज के दौरान एसडीएम अनिल कुमार मिश्रा व कोतवाल आनन्द कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इलिया में कस्बा के साथ मझुई, खरौझ़ा, बेलावर, गांधीनगर, मगरौर में अलिवदा की नमाज अदा की गई। सैयदराजा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई।