फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan's election will be held in the village of Dighvat on the issue of development

विकास के मुद्दे पर दिघवट गांव में होगा प्रधानी का चुनाव

Mon, 31 Aug 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's election will be held in the village of Dighvat on the issue of development
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के दिघवट गांव में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। गांव का विकास हुआ है लेकिन बहुत से विकास कार्य बचे हुए हैं। गांव में चुनाव के लिए ताल ठोक रहे प्रतिनिधि गांव के विकास को तेज करने के दावे करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

दिघवट गांव की पहचान इलाके से सबसे बड़े गांव के रूप में है। यहां पर राजभर जाति की आबादी आधी से ज्यादा है। गांव की आबादी लगभग 12 हजार है। गांव में आठ हजार से अधिक मतदाता हैं। इस गांव में सकलडीहा विकास खंड का एक मात्र राजकीय विद्यालय भी है। गांव का विकास हुआ है लेकिन अभी भी नाली, खड़ंजा, साफ सफाई, आवास, शौचालय सहित कई विकास के कार्यबचे हुए हैं। सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बेला देवी कहती हैं गांव में विकास होना चाहिए। गांव की नालियों को ठीक कराया गया है, गांव में शौचालय निर्माण, आवास भी पात्रों को दिया जा चुका है। तूफानी सिंह कहते हैं कि गांव में विकास कार्य और कराने की जरूरत है। यहीं इस गांव का चुनावी मुद्दा होगा। उमा सिंह ने बताया कि गांव में पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। महेन्द्र राजभर ने कहा है कि गांव में विकास तो वर्तमान ग्राम प्रधान ने खूब कराया है लेकिन उसे और रफतार से आगे बढ़ाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed