{"_id":"5835ef864f1c1b2c2513c619","slug":"pradeep-president-snehil-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप बने अध्यक्ष स्नेहिल महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप बने अध्यक्ष स्नेहिल महामंत्री
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कराते प्राचार्य डा.अनिल यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं गहमा गहमी के बीच हुआ। मतदान के बाद हुए मतगणना में अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, महामंत्री स्नेहिल भारती, पुस्तकालयमंत्री विशाल कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव के दौरान सुरक्षा बल तैनात रहे।
छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से दो बजे तक हुआ। जिसमें 3350 मतदाताओं में से 1998 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 510 छात्राएं व 1418 छात्र मतदान में शामिल रहे। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी जिसमें प्रदीप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र यादव को 113 मतों से पराजित किया। वीरेंद्र यादव को 776, प्रदीप यादव को 889, देवेंद्र यादव को 24 हरप्रीत कौर 280, विनोद कुमार को 13 मत मिले जबकि 16 अवैध मत घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर थी। इस पद पर विकास कुमार यादव ने अफरोज आलम को 198 मतों से हराया। आकाश कुमार पांडेय 561 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर चार उम्मीदवारों में स्नेहिल भारती ने 1151 मत पाकर संदीप कुमार यादव को 544 मतों के भारी अंतर से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार गुप्ता ने 867 मत पाकर सुरेश कुमार को 198 मतों से पराजित किया। कलासंकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल व वाणिज्य संकाय पद पर चंद्रप्रकाश गुप्ता निवार्चित घोषित किए गए। वहीं शिक्षा संकाय पद पर विनोद कुमार यादव निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित घोषित होने के बाद पदाधिकारियों को उनके समर्थक जुलूस निकालकर बधाई दिए। जुलूस में भारतभीम प्रदीप यादव, यादवेश यादव, दिलीप यादव, सुभाष यादव आदि रहे। चुनाव के दौरान सुरक्षा की व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान एएसपी रामजी यादव, एसडीएम सतेंद्र सिंह, सीओ प्रमोद कुमार यादव सहित विभिन्न थानों के पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात रही।