फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pradarsan

आवास आवंटन में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
चंदौली। विकास कार्य के नाम पर ग्राम प्रधानों द्वारा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने से वंचित किया जा रहा है। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही आरोप लगाते हुए सदर ब्लाक के बिसौरी और सलेमपुर के दलित बस्ती के लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करके आरोप लगाया। साथ ही एडीएम बच्चालाल को ज्ञापन देकर प्रधानों के खिलाफ जांच कराने की मांग की। क्षेत्र के बिसौरी स्थित मुसहर जाति के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में कोटा आवंटन में धांधली हुई है। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी किया जा रहा है। जिससे गांव के पात्र लोग आज भी आवास, शौचालय जैसी मुलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि बस्ती में पानी निकाली नहीं होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए कई बार प्रधान और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई। वहीं सलेमपुर के लोगों का आरोप रहा कि उनके गांव में प्रधान द्वारा विकास कार्य कराने के नाम बहुत धांधली की गई है। गांव में सड़क तथा नाबदान के पानी निकासी की उचीत व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। आरोप लगाया कि पात्र लोगों से आवास आवंटन के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इससे दर्जनों पात्र लोग आवास जैसी सुविधा से वंचित है। इस दौरान आशा, सविता, रजनी, उर्मीला, रजवंती, रेनू, मराछी, मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed