फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply to 100 homes remained disrupted for 20 hours due to a burnt cable.

Chandauli News: केबल जलने से 20 घंटे गुल रही 100 घरों की बिजली

Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 homes remained disrupted for 20 hours due to a burnt cable.
टांडा कला में जले केबल को बदलते लाइनमैन । संवाद
टांडाकला। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात टांडाकला गांव के करीब 100 घरों में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हुए। पूरी रात लोग बिजली का इंतजार करते रहे। शनिवार को आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक गांव में बिजली आपूर्ति करने वाला केबल जलकर टूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लाइनमैन अजय मौर्या को दी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे लाइनमैन अजय मौर्या और विनोद यादव मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। हालांकि, लगाया गया हल्का तार अधिक लोड नहीं झेल सका और कुछ ही देर बाद दोबारा जलकर नीचे गिर गया, जिससे बिजली फिर बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने चहनिया पावर हाउस के अधिकारियों से संपर्क कर मजबूत केबल लगाने की मांग की। उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जेई सुभाष यादव ने तत्काल 50 मीटर लंबी 95 एमएम क्षमता की नई केबल उपलब्ध कराई। लाइनमैनों ने पुरानी जली हुई केबल हटाकर नई केबल लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब 7 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकी। बिजली लौटते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लगभग 20 घंटे तक बिजली नहीं रहने से टीवी, कूलर और पंखे पूरी तरह बंद रहे और लोग उसम भरी गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed