{"_id":"632b66ef620b1b34bf006bfc","slug":"power-supply-stalled-for-13-hours-due-to-insulator-being-corrupt-chandauli-news-vns675294097","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसुलेटर ब्रष्ट होने के कारण 13 घंटे गायब रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसुलेटर ब्रष्ट होने के कारण 13 घंटे गायब रही बिजली
विज्ञापन
सकलडीहा। बारिश के दौरान कई इंसुलेटर भ्रष्ट होने के कारण मंगलवार की रात 11 बजे से बुधवार की दोपहर 12 बजे तक तहसील मुख्यालय सहित कई गांवों की आपूर्ति ठप रही। लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। बुधवार की दोपहर 12 बजे गड़बड़ी दूर कर विभागीय कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की।
इससे सरकारी कार्यालय से लेकर ब्लॉक और डायट सहित पूरे कस्बा व गांवों में लोगों को परेशानी हुई।
बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या लगातार बनी हुई है। जरा सी बारिश होने और तेज हवा चलने पर फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके बाद दूसरे दिन मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो पाती है। मंगलवार की देर रात हुई बारिश के कारण धानापुर और सकलडीहा के बीच में कई इंसुलेटर भ्रष्ट हो जाने से पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। काफी देर बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ कार्यालय जाने वाले कर्मचारी व अधिकारी पानी के लिए परेशानी हुई। बिजली न रहने से कार्यालयों में काम काज भी प्रभावित रहा। एसडीओं संजय कुमार ने बताया कि इंसुलेटर भ्रष्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी।