{"_id":"5ebad5658ebc3e909e011f3c","slug":"power-supply-not-restored-yet-chandauli-news-vns524597255","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक बहाल नहीं विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक बहाल नहीं विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में रविवार की रात आई आंधी से गुल हुई बिजली तीसरे दिन मंगलवार को भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई। जिले के अधिकतर इलाके में सोमवार की आधी रात के बाद बिजली आई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बाधित रही। जहां बिजली आपूर्ति शुरू हुई भी वहां लो वोल्टेज और अनियमित कटौती से लोग परेशान रहे। स्थिति यह रही कि लोगों को मोबाइल चार्जिंग में भी दिक्कत हुई।
रविवार की रात आंधी और बारिश की वजह से जगह जगह बिजली के पोल उखड़ गए और तार टूट गए। इससे लगभग पूरा जिला अंधेरे में डूब गया। दिन भर मरम्मत के बाद सोमवार की रात 12.30 बजे के करीब लाइट आई तो जरूर पर इसके बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली के दर्शन नहीं हुए। अनियमित कटौती से पानी के लोग परेशान रहे।
इलिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों में बिजली न रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लो वोल्टेज होने के कारण लोगों को पानी की परेशानी भी हुई। कंदवा संवाददाता के अनुसार, अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े धीना फीडर को छोड़कर शेष पांच फीडरों से जुड़े गांवों की आपूर्ति मंगलवार की दोपहर को शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली के अभाव में लोगों के विद्युत उपकरण व मोबाइल केवल शोपीस बने हुए थे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार सवइया उपकेंद्र पर आधारित नगर सहित पूरे इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को मोबाइल चार्जिंग में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि खंभों के उखड़ने से दिक्कत हुई है। आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित बिलारीडीह और बरहुली उपकेंद्रों पर आने वाली मेन लाइन के तीन खंभे कटसिला के समीप गिर गए। इसकी मरम्मत तीसरे दिन तक पूरी नहीं हो सकी। इससे दोनों उपकेंद्र पर आधारित 70 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे बिजली के अभाव में गोधना, नियामताबाद, कठौड़ी स्थित जल निगम की पानी टंकी से आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत हुई।
पीडीडीयू नगर। नगर के कालीमहाल व हनुमानपुर मोहल्ले में बिजली के खंभे टूट गए जिसे ठीक करने में विभागीय कर्मचारियों को काफी समय लगा। इन इलाकों में मंगलवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा कुढ़कला, चतुर्भुजपुर, ईस्टर्न बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। इन इलाकों में सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। सरकारी नलों में पानी न आने के कारण माहल्लों में लगे हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।