{"_id":"6a46c76e98563dd4250e473e","slug":"power-supply-disrupted-across-300-villages-for-19-hours-due-to-storms-and-rain-chandauli-news-c-189-1-svns1011-150806-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई 300 गांवों की 19 घंटे तक ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई 300 गांवों की 19 घंटे तक ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
चहनियां में बिजली की मरम्मत करते संविदाकर्मी। संवाद
पीडीडीयू नगर। मानसून आने के पहले ही आंधी-बारिश ने जिले की बिजली निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। बुधवार शाम आई आंधी और बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
कहीं 12 घंटे, कहीं 19 घंटे तक बिजली गुल रहने से करीब 300 से ज्यादा गांवों के हजारों परिवारों को उमस और गर्मी के बीच पूरी रात गुजारनी पड़ी। वहीं, बृहस्पतिवार को लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
सैयदराजा, चहनिया, इलिया, कंदवा, टांडाकला, नौगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। नगर पंचायत सैयदराजा समेत आसपास के कई गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। कई गांवों बृहस्पतिवार दोपहर तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बारिश के दौरान भतीजा और नौबतपुर फीडरों से जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। उमसभरी गर्मी में लोग पूरी रात बेचैन रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को झेलनी पड़ी।
बिजली कटौती का असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा। सुबह पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए और इनवर्टर की बैटरियां जवाब दे गईं।