{"_id":"bdc652445d9226bb31ac94720310ce1b","slug":"power-personnel-gave-to-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने दिया धरना
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को 132 केवीए
विज्ञापन
उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान
कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कहा कि प्रदेश सरकार कई वार्ताओं के बाद भी हमारी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर नहीं दिख रही है। इस दौरान बिजली कर्मियों ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई, तो हम सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता दलसिंगार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार व निगम के चेयरमैन कर्मचारियों की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज करने का काम किया है। कई बार द्विपक्षी वार्ता भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। समस्याएं आज भी यथावत स्थिति में हैं।
कहा कि जनपद में बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। अगर तत्काल हमारी मांगों को जिला प्रशासन व सरकार नहीं मानती है तो हम सभी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, डीके पांडेय, राजकुमार, रामप्रकाश, शहनवाज आलम, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह व संचालन सुशील कुमार ने किया।