{"_id":"67cf3744cb687ed56603671a","slug":"power-cuts-became-a-problem-due-to-pole-shifting-chandauli-news-c-189-1-svns1013-128246-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पोल शिफ्टिंग के चक्कर में मुसीबत बनी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पोल शिफ्टिंग के चक्कर में मुसीबत बनी बिजली कटौती
विज्ञापन
दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना वाईपास तक सिक्सलेन सड़क का काम चल रहा है। इस बीच सोमवार को बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए चंधासी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर से तीन घंटे तक कटौती की गई। इससे करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा।
पड़ाव से गोधना बाईपास तक सिक्सलेन सड़क का काम चल रहा है। मार्ग पर विद्युत निगम के जगह-जगह लगे पोल निर्माण के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। जिसे कार्यदायी संस्था द्वारा सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिफ्ट करने का काम किया गया। आने वाले समय में पड़ने वाले होली पर्व को देखते हुए मरम्मत व अनुरक्षण कार्य भी किया गया। मरम्मत व पोल शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिए जाने के कारण 33 केवी चंधासी उपकेंद्र के सात फीडरों से जुड़े करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पीडीडीयू नगर, चंधासी कोयला मंडी, भोगवारे हॉस्पिटल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों और बस्तियों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। शाम 5 बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि चंधासी उपकेंद्र के सभी फीडरों से शटडाउन लेकर आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान सिक्सलेन पर बिजली के पोल शिफ्ट करने आदि संबंधी काम किए गए। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।