फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   power cut of 165 defaulters

165 बकाएदारों की बिजली काटी

Sat, 06 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
 power cut of 165 defaulters
एमडी विद्युत एके सिंह ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का औचक
विज्ञापन
निरीक्षण किया। इस दौरान  उन्होंने मेगा कैंप के बाबत जानकारी लेने के साथ  ही राजस्व वसूली बढ़ाने के  निर्देश दिए।

 कार्यालय के कर्मचारियों की  लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते  हुए कार्य  में  सुधार लाने की चेतावनी  भी दी। एक्सईएन ने बताया कि मेगा  कैंप के  तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम में कुल  42 लाख रुपये की  वसूली  की गई  है साथ ही 165  बकाएदारों की बिजली भी  काटी गई  है। 


एमडी ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष वसूली लक्ष्य में तीस प्रतिशत की वृद्घि  की गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं होने पर  एसडीओ, जेई सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

एक्सईएन रामकुमार ने बताया कि मेगा कैंप  के दौरान सभी उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की  समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही बिल की  वसूली  की गई। अभियान  में कुल 42 लाख रुपये वसूले  गए।

बताया कि जेई ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर 165  बकाएदारों की बिजली भी काटी। कहा कि वसूली बढ़ाने  और  उपभोक्ताओं की  सहूलियत  को देखते  हुए सभी उपकेंद्रों पर विद्युत  बिल जमा करने की व्यवस्था कर दी गई है।

यह भी कहा कि शासन  के दबाव को  देखते हुए विभाग लगातार  अभियान चलाकर बकाएदारों  के खिलाफ कार्रवाई  करता  रहेगा। उधर  अधीक्षण अभियंता विकास   कपूर और अधीक्षण अभियंता कामर्शियल एआर वर्मा ने  नौगढ़ और चकरघट्टा  केंद्रों का निरीक्षण कर  कैंप  का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed