{"_id":"56fd82364f1c1b3d4ef00105","slug":"power-cut-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय की बिजली काटी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करते एक्सईएन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकमुश्त समाधान योजना के तहत गुरुवार को सभी विद्युत उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए गए। विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से लगाए गए कैंपों में बारह सौ उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान कुल 27 लाख रुपये की वसूली की गई। एक्सईएन ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान में अधिक बकाया होने के कारण जिला चिकित्सालय और आईसीआईसी बैंक सैयदराजा की बिजली काट दी गई।
बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना में गुरुवार को विद्युत उपकेंद्रों पर लगाए गए मेगा कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शत प्रतिशत अधिभार माफी योजना का लाभ लेने के लिए घरेलू बिजली-पंखा और निजी नलकूप के उपभोक्ताओं ने एक हजार रुपये जमा कर अपना पंजीकरण कराया। एक्सईएन रामकुमार के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपकेंद्रों पर लगे कैंप में बारह सौ उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया, जिसमें 27 लाख रुपये की वसूली भी की गई। एक्सईएन खुद कई कैंपों पर पहुंचे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत विकास कपूर ने भी निरीक्षण कर कैंपों का जायजा लिया। एक्सईएन ने बताया कि वैसे तो शासन की तरफ से लागू एकमुश्त समाधान योजना की अवधि समाप्त हो गई है। लेकिन उपभोक्ताओं को एक सप्ताह तक योजना का लाभ मिलता रहेगा। इच्छुक लोग अपने-अपने उपकेंद्रों पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि वसूली अभियान के तहत कई सरकारी कार्यालयों की लाइट काटी जा चुकी है।