फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power cut due to burning of transformer fuse, villagers troubled

Chandauli News: ट्रांसफार्मर के फ्यूज जलने से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Power cut due to burning of transformer fuse, villagers troubled
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में 100 केवी के ट्रांसफार्मर के तीन फ्यूज मंगलवार की शाम करीब सात बजे आवाज के साथ जल गए। इससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव में लगे 100 केवी के विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे ट्रांसफाॅर्मर के लगे फ्यूज तेज आवाज के साथ जल गए। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफाॅर्मर जलने से बिजली के अभाव में उमस में लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ा। ग्राम प्रधान झम्मन गोंड, बालिस्टर यादव, लाल बिहारी प्रजापति, गुलाब यादव, रणजीत यादव, अनिल यादव, पवन, मेजर शर्मा आदि की शिकायत पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बुधवार की देर शाम तक दो फ्यूज बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि एक फ्यूज न बदले जाने से कुछ घरों में आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में लगे तीन फ्यूज जल गए थे। दो जले फ्यूज को बदलकर आधे से अधिक गांव में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बचे फ्यूज को भी शीघ्र बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed