फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power cut 20 times in 24 hours, villagers locked the Dhanapur substation and protested

Chandauli News: 24 घंटे में 20 बार कटी बिजली, धानापुर उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Power cut 20 times in 24 hours, villagers locked the Dhanapur substation and protested
धानापुर बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़ते प्रदर्शकारी। संवाद
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। भीषण गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। धानापुर उपकेंद्र से बीते 24 घंटे में 20 बार बिजली कटी तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रविवार की सुबह 55 गांव के लोग गांव धानापुर उपकेंद्र पर पहुंचे और ताला बंद कर दिया। इसके बाद तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ सुधीर सिंह ने ग्रामीणों को समझाया तब जाकर ग्रामीणोें ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया। धानापुर बिजली उपकेंद्र के सात फीडरों से 55 गांवों की आपूर्ति होती है। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े आठ फीडरों में इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी है। रात में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मर का जंफर और फ्यूज जलने से कई बार बिजली कटौती की जा रही है। शुक्रवार की रात में चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के सिंचाई विभाग कालोनी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी आने से करीब पांच सौ घरों की बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी आने के बाद लाइनमैनों ने फाल्ट ठीक कर दिया। इसके ठीक 15 मिनट बाद सुभाष पार्क के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ गया। इसको ठीक करने में रात के डेढ़ बज गए। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। फिर कुछ देर बाद सिंचाई विभाग के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से एक फेस आनी बंद हो गई। आक्रोशिक ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और लाइनमैनों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे बिजली आई। सुबह के समय बिजली नहीं होने से लोगों को पानी के लिए सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। फीडर संख्या चार के चतुर्भजपुर सहित कई अन्य मोहल्लों में शनिवार की रात में कई बार बिजली कटौती हुई। रविवार की सुबह भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील पांडेय, सुशील मिश्रा, विमल सिंह, अमित सिंह, खजानू, पवन गुप्ता, रंजन सेठ, निक्कू श्रीवास्तव, विपिन रस्तोगी, चंदन कुमार, शिवशंकर कुशवाहा, सतीश, सत्यम रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन



ये रही ग्रामीणों की मांग
- 30 मिनट में फाल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करने
- रात में कम से कम दो-तीन लाइनमैन की ड्यूटी अनिवार्य करने
- 24 घंटे चालू रहने वाला हेल्पलाइन नंबर जारी करने
- जून-जुलाई में ओवरलोडिंग से निपटने की अभी से तैयारी करने
कंजेहरा में ट्रांसफार्मर जलने से 60 घरों में नहीं रही बिजली

कंदवा। कंजेहरा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम को जल गया। इससे केबल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों के साथ उपकेंद्र पर दी। इसके बाद आपूर्ति बंद किया गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के 60 घरों की बिजली गुल रही। जेई घनश्याम ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिल गई है। इसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बनौली फीडर के 28 गांवों में बिजली संकट, सिर्फ दो घंटे मिल रही बिजली

ताराजीवनपुर।
बनौली फीडर से जुड़े 28 गांवों में सिर्फ दो घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली नहीं रहने से सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से पेयजल संकट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। छोटे-मोटे उद्योग-धंधे ठप होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। मोबाइल चार्ज नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या

बिजली कटौती के कारण घर में बड़े-बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी हो रही है। सबमर्सिबल नहीं चलने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मनमाने तरीके से दो घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।

- विवेक सिंह बुद्धन


क्षेत्र में बिजली का शेड्यूल इतना खराब हो गया कि कभी 10 मिनट तो कभी आधा घंटा बिजली आती है। इससे दिनचर्या बिगड़ने के साथ-साथ छोटे-मोटे उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
- वसीम अहमद

बिजली निगम की मनमानी से बिल में इजाफा हो रहा है। लेकिन आपूर्ति में भारी कटौती हो रही है। खामियाजा जनता भुगत रही है। यही स्थिति रही तो गुस्सा कभी भी सड़क पर फूट सकता है। - राजेश सिंह

बिजली नहीं रहने से दिन तो किसी तरह गुजर जाता है लेकिन रात गुजारने में मुश्किल हो रही है। बिजली नहीं रहने से दिनचर्या खराब हो जाती है। मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। - साहब मिश्रा


बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के बजाए रात में रोस्टिंग की जा रही है। जिले के तीनों डिविजनों के अधिशासी अभियंताओं को बिजली कटौती पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रात में मरम्मत के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और एक जेई को उपकेंद्र पर मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है। - जसमीर सिंह, एसई, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article