फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Potato price reduced to Rs 12 per kg due to increase in arrivals

Chandauli News: आवक बढ़ने से आलू का दाम घटकर हुआ 12 रुपये किलो

Fri, 17 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Potato price reduced to Rs 12 per kg due to increase in arrivals
पीडीडीयू नगर। इन दिनों जहां प्याज व टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं, वहीं आलू के दाम में गिरावट आई है। रोपाई के समय आवक बढ़ने से आलू काफी सस्ता बिक रहा है। सब्जी मंडी में सफेद आलू 12 व लाल आलू 15 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में आलू 200 रुपए क्विंटल तक सस्ता हो गया है। कारोबारियों ने बताया कि प्रदेश व बंगाल से आवक बढ़ने व ऊंचे भाव पर मांग कम निकलने के कारण आलू के भाव में नरमी आई है। शनिवार को मंडी में तीन ट्रक आलू की आवक हुई जो देखते ही देखते बिक गए। बताया कि आलू के दाम घटने की वजह इसके उत्पादन में बढ़ोतरी होना है। इस समय मंडियों में जल्द आने वाली आलू की फसल की आवक हो रही है। मंडियों में दाम गिरने से खुदरा बाजार में भी आलू सस्ता हुआ है। स्थानीय मंडी में महीने भर पहले आलू का भाव 20 रुपये प्रति किलो था जो अब गिरकर 12 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। कारोबारियों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक आलू के भाव में नरमी बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed