फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Postcard campaign to stop inflation allowance

महंगाई भत्ता रोकने के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान

Wed, 27 May 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Postcard campaign to stop inflation allowance
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को रोकने के विरोध में अब रेलकर्मी पोस्टकार्ड अभियान शुरू करेंगे। नेेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राघवैय्या के आह्वान पर कर्मचारी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महंगाई भत्ता रोकने के निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह, महासचिव पीएस चतुर्वेदी, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार, एनएफआईआर के कार्यकारिणी सदस्य निर्मला रानी, नंदेश्वर यादव, बालमुकुंद पांडेय आदि ने बताया कि भत्ते को दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रही है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम रघुवैया लगातार पत्रों के माध्यम से दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्तों को रोकने के निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed