{"_id":"05c06e97bce4d22eaa3c8256449f8863","slug":"post-mortem-in-the-presence-of-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में किया पोस्टमार्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में किया पोस्टमार्टम
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिल में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार की
विज्ञापन
देर रात पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ।
इस दौरान घरवालों व ग्रामीणों की जबर्दस्त भीड़ जिला अस्पताल परिसर में लगी रही। घटना से मर्माहत परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी जद्दोजहद के बाद रात डेढ़ बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई, जो बुधवार की सुबह चार बजे तक चली। रह रह कर हो रहे रुदन के चलते पोस्टमार्टम हाउस पर लोग मर्माहत दिखे।
इस मामले में आरोपी नामजद और अज्ञात बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के कटसिल गांव में मनोज सिंह अपने मित्र सुजीत सिंह के आवास पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी विजय नामक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों के ऊपर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मनोज व सुजीत की मौत हो गई थी।
दो लोगों की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस और मृतक के घरवालों में झड़प भी हुई।
इसके बाद रात डेढ़ बजे दो चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया, जो बुधवार की सुबह पूरा हुआ। इस क्रम में पहले सुजीत के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों ने किया, जबकि मनोज के पोस्टमार्टम में चिकित्सकों को काफी देर लगी। क्योंकि मनोज के सीने में गोली फंसी हुई थी।
इस घटना में एक नामजद और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में सदर कोतवाली एके सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन चल रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।