फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   posahar burnt in chandauli

ऑटो में आग से पोषाहार के दर्जनों पैकेट जलकर बर्बादक

Tue, 28 Apr 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
posahar burnt in chandauli
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास पोषाहार लदे ऑटो में मंगलवार की दोपहर अचानक से आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने किसी प्रकार आग बुझाई लेकिन तब तक उस पर लदे पोषाहार के दर्जनों पैकेट जलकर बर्बाद हो गए। घटना के बाद अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गांव के गरीब परिवार के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है मंगलवार को फगुईयां गांव के चार आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार पहुंचाया जाना था। इसके लिए दर्जनों बोरी सत्तू और पोषाहार ऑटो में लादकर बाल विकास परियोजना कार्यालय में ले जाया जा रहा था। रास्ते में भोजापुर पुर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण ऑटो चालक अरविंद कुमार ने ऑटो को पेड़ की छांव में लगा दिया। इसके बाद वह क्रासिंग खुलने का इंतजार करने लगा। तब तक पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने बताया कि ऑटो में पीछे धूं-धूं करके जल बोरियां जल रही है। आनन-फानन में ऑटो चालक गाड़ी के पीछे की ओर गया और आग को बुझाने का प्रयास करने लगा। काफी मेहनत के बाद वह आग पर काबू पा सका। इस दौरान ऑटो में रखे दर्जनों पैकेट जलकर नष्ट हो गए। इस बावत सीडीपीओ अवधेश सिंह ने बताया कि लापरवाही की जांच करायी जाएगी। पोषाहार डोर टू डोर पहुंचाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed