फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poor quality wires were installed using a tender worth Rs. 100 crores, they are getting burnt again and again.

Chandauli News: सौ करोड़ के टेंडर से लगा दिए घटिया तार, जल जा रहे बार-बार

Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Poor quality wires were installed using a tender worth Rs. 100 crores, they are getting burnt again and again.
पीडीडीयू नगर। जिले में जर्जर बिजली के तारों और खंभों को बदलने के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व करीब सौ करोड़ रुपए का टेंडर किया गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कार्यदायी संस्था मोंटी कार्लो अब तक काम पूरा नहीं कर सकी। वहीं, कंपनी पर घटिया तार लगाने के आरोप भी लग रहे हैं। लोड बढ़ने से बार-बार तार जल जा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर विद्युत निगम के इंजीनियर इसकी पुष्टि कर रहे हैं। जिले में तार और खंभे बदलने की जिम्मेदारी मोंटी कार्लो को दी गई थी। मार्च 2024 में काम पूरा करने की मियाद तय की गई थी। अभी जिले में केवल एलटी तार बदले जा रहे हैं जबकि टेंडर हाईटेंशन तारों को भी बदलने का हुआ है। जिले में बिजली के जर्जर तारों के टूटने की समस्या काफी गंभीर हो गई थी। समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से करीब सौ करोड़ रुपये की कार्य योजना शासन को भेजी गई थी। शासन से धन मिलने के बाद जर्जर तारों व खंभों को बदलने का काम शुरू होने के बाद से ही कार्यदायी संस्था कभी कर्मचारियों की कमी तो कभी बिजली निगम का सहयोग न मिलने का बहाना बनाती रही है। यही वजह है कि मियाद बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। इससे लोगों को गर्मी में दिनभर बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनसेट......

120 की जगह 50 एमएम के तार लगाए

टेंडर की शर्तों के अनुसार कार्यदाई संस्था को 120 एमएम के एबीसी केबल लगाए जाने थे लेकिन उसने 50 एमएम के केबल लगा दिए हैं। इस वर्ष उम्मीद से अधिक गर्मी पड़ने से तार लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं और आए दिन टूटकर गिर जा रहे हैं। अब कंपनी सपोर्ट तार भी लगा रही है जिससे तारों के टूटने की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन


इनसेट....

15 दिनों में कई बार टूट चुके हैं तार

पिछले माह की 20 मई को चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के रविनगर कॉलोनी में रविवार की रात आठ बजे केबल जलने से करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम को तार की व्यवस्था करने और बदलने में साढ़े तीन घंटे लग गए। बिजली न रहने से उक्त घरों के करीब पांच सौ लोग 45 डिग्री के उमसभरी गर्मी से बिलबिला उठे। वहीं 30 मई की रात भी इसी फीडर में कई जगह तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पांच जून की रात फीडर संख्या दो में रात के 10 से 12 बजे तक दो घंटे में आठ स्थानों पर हाईटेंशन व एलटी तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा आए दिन एबीसी केबल जल जाने से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उमसभरी गर्मी में तारों के टूटने से हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....

तापमान बढ़ने पर एबीसी केबल हीट होकर टूट रहे हैं। कार्यदायी संस्था को सर्किट बढ़ाने के साथ मजबूर और अच्छी क्वालिटी के तार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed