फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Political circles involved in helping BDC members

बीडीसी सदस्यों को साधने में जुटे राजनीतिक धुरंधर

Fri, 14 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Political circles involved in helping BDC members
कंदवा। बरहनी ब्लाक प्रमुख पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। दो धुर विरोधी पार्टियां भाजपा और सपा अपने अपने तरीके से कुर्सी पर कब्जा जमाने के प्रयास में जुट गई हैं। लेकिन अभी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य चुप्पी साधे हुए हैं। भले ही सरकार ने ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए अभी कोई तिथि निश्चित नहीं किया है। बावजूद इसके 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले बरहनी ब्लाक में प्रमुख पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। बरहनी ब्लाक प्रमुख पद महिलाओं के आरक्षित है। भाजपा एवं सपा के दिग्गज नेताओं ने प्रमुख पद के लिए अभी से जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल करने के लिए उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया है। अभी से बीडीसी सदस्यों के यहां मिठाई के डिब्बे पहुंचने लगे है। प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा स्थित अपने आवास पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक भी बुलाई थी। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह उर्फ महंत सिंह सहित कई नामी हस्तियों के साथ कई क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल थे। बैठक के बाद पूर्व विधायक ने पूर्व प्रमुख सुनीता सिंह और उनके पति भाजपा नेता महेंद्र सिंह के विरोध में सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पूर्व विधायक ने एलान किया था कि चार लोगों ने प्रमुख पद के लिए टिकट मांगा है। अब सपा की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा यह तो आने वाला समय तय करेगा लेकिन प्रमुख पद को लेकर बरहनी में राजनीतिक सरगर्मी तो बढ़ ही गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि पूर्व विधायक के मैदान में आने से भाजपा नेता महेंद्र सिंह का अब चुनाव जीतना उतना आसान नहीं होगा जितना वह सोच रहे थे। वहीं पूर्व विधायक के मैदान में उतरने की सूचना से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed