फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policemen removed from shelter center, beds empty

आश्रय केंद्र से हटे पुलिसकर्मी, निराश्रितों के लिए खाली हुए बेड

Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Policemen removed from shelter center, beds empty
पीडीडीयू नगर। निराश्रितों के लिए बनाए गए अलीनगर स्थित आश्रय केंद्र में पुलिसकर्मी रह रहे थे। जबकि ठंड में गरीब और निराश्रित खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर थे। इस खबर को 28 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसको संज्ञान में लेकर नगर पालिका के ईओ ने प्रशासन को आश्रय स्थल खाली कराने का पत्र भेजा और शनिवार को पुलिसकर्मी आश्रय केंद्र से चले गए।
विज्ञापन

ठंड में निराश्रितों, यात्रियों और जरूरतमंदों के ठहरने के लिए डूूडा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर में एक करोड़ से अधिक की लागत से आश्रय गृह का निर्माण कराया गया था। पचास बेड वाले इस आश्रय केंद्र में 25 बेड महिलाओं और 25 बेड पुरुषों के लिए अलग-अलग हालनुमा कमरों में लगाये गये है। पिछले कई महीनों से इस आश्रय केंद्र पर पुलिसकर्मियों व पीएसी के जवान रह रहे थे। जिसके कारण निराश्रितों व यात्रियों के ठहरने के लिए जगह ही नहीं बची थी। अमर उजाला ने इस खबर को 28 नवंबर के अंक में ‘निराश्रितों के लिए बना रैन बसेरा, पुलिसकर्मियों ने डाला डेरा’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद्र ने अलीनगर एसएचओ को पत्र भेजकर जगह खाली करने को कहा और पूरे प्रकरण से अपर जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। जिसके बाद शनिवार को पुलिसकर्मी आश्रय केंद्र से चले गए। आश्रय केंद्र का पूरा बेड खाली हो चुका है। अब निराश्रित यहां आराम से रात गुजार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed