फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policemen hit the head of a policeman

मनबढ़ों ने हमला कर सिपाही का सिर फोड़ा

Fri, 27 Mar 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Policemen hit the head of a policeman
शिकारगंज। स्थानीय पुलिस चौकी के निरीक्षक के नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देने के लिए भ्रमण करने निकले पुलिसकर्मियों पर सिताताली गांव में कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मनबढ़ों के हमले में एक सिपाही का सिर फट गया। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बा में एक स्थान पर बैठे कुछ लोगों की झुंड को हटाया और निर्देश दिया कि लोग भीड़ एकत्र न क।रें भ्रमण करते हुए पुलिसकर्मी सिताताली गांव पहुंचे। यहां कई युवा सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने युवाओं को घर जाने को कहा तो युवकों में शामिल कुछ मनबढ़ों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इससे सिपाही अतुल कुमार के सिर पर गंभीर चोट आ गई। चोट लगने के बाद घायल सिपाही को सहकर्मी इलाज के लिए पीएचसी ले गए। यहां स्वास्थ्सकर्मियों ने घायल सिपाही की चोट पर पांच टांके लगाए। सीओ नीरज पटेल ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed