फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policeman suspended for beating teenager boys in theft of accusation video viral in chandauli

यूपी: चोरी के आरोप में नाबालिग लड़कों की पिटाई का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल निलंबित

Sun, 02 May 2021 10:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Policeman suspended for beating teenager boys in theft of accusation video viral in chandauli
पिटाई करते - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक गांव में चोरी के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। कैलावर चौकी प्रभारी और कांस्टेबल द्वारा डंडे से पीटने का वीडियो शनिवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

   
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव निवासी अभय राम की सराय पुलिया पर मोबाइल की दुकान है। कर्फ्यू के दौरान शनिवार को दुकान बंद थी। दुकानदार ने बताया कि गांव के ही तीन नाबालिग लड़के पीछे से बांस की सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर चढ़कर दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे, तभी मकान मालिक सुक्खु चौरसिया का पुत्र राहुल चौरसिया दीवार पर से एक पोस्टर उतारने के लिए गया। अंदर देखा तो गांव के ही लड़के तोड़फोड़ कर रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कैलावर चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बेंत से तीनों लड़कों की जमकर पिटाई की। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया और देर रात तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


मामला एडीजी के भी संज्ञान में आ गया। इसके बाद चंदौली पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा और कांस्टेबल दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed