फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   policeman garlanded BJP leader is suspend in chandauli

Chandauli News: भाजपा नेता को माला पहनाना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हो गए चौकी प्रभारी; एसपी ने बैठाई जांच

Fri, 24 May 2024 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 04:23 PM IST
सार

Chandauli News: फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की किरकिरी शुरू हो गई। पुलिस और भाजपा नेता के बीच मधुर संबंध की तस्वीर कहीं न कहीं चुनाव आचार संहिता का उलंघन भी करती नजर आई।

विज्ञापन
policeman garlanded BJP leader is suspend in chandauli
यही फोटो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता के कार खरीदने पर शोरूम में जाकर उसे माला पहनाना शिवाला पुलिस चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। माला पहनाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस कृत्य को चुनाव आचार संहिता का उलंघन मानते हुए कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए उनके विरूद्ध जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवाला पुलिस चौकी पर तैनात रहे वीरेंद्र सिंह की एक फोटो गुरुवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो में एसआई वीरेंद्र सिंह बावर्दी एक शो रूम में भाजपा नेता के कार खरीदने पर उसे माला पहनाते व प्रतीकात्मक रूप से कार की चाभी सौंपते नजर आ आए।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र कुमार को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया वहीं उनके विरूद्ध जांच बैठा दी है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि आचार संहिता उलंघन मामले में दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए उनके विरूद्ध जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed