फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policeman beaten by lawyers in court

आरोपित को कचहरी में गिरफ्तार करने की कोशिश पड़ी भारी, दारोगा की पिटाई 

Fri, 15 Nov 2019 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Policeman beaten by lawyers in court
चंदौली न्यायलय परिसर में गहमागहमी का माहौल - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले के सदर कचहरी परिसर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आये अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार करने की कोशिश दारोगा के लिए भारी पड़ी। अधिवक्ताओं ने दारोगा को पकड़कर पीट दिया। हालांकि, न्यायिक अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


दरअसल, बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव गांव निवासी राकेश चौरसिया के खिलाफ बलुआ थाना के ही कैलावर चौकी में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस काफी दिनों से आरोपित की तलाश कर रही थी। आरोपित शुक्रवार को पुलिस से बचकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आया था। इसी दौरान वादी वीरेंद्र शर्मा ने उसे देख लिया। 
विज्ञापन


उसने तत्काल इसकी सूचना कैलावर चौकी इंचार्ज रमेश कुमार सिंह को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कचहरी पहुंचे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सीजेएम कोर्ट के अंदर मौजूद आरोपित को हाथ पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। बचाव में उसने दरवाजा पकड़ लिया और शोर-मचाना शुरू किया। वकीलों की नजर पड़ी तो उग्र हो उठे  और वकीलों ने दारोगा की पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीचबचाव कर शांत कराया। सीजेएम ने तत्काल एसपी से बात की और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। मामले को लेकर वकीलों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed