फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police team stoned while conducting land measurement; female constable knocked down, beaten, and rendered unconscious after being strangled.

Chandauli News: पैमाइश कराने गई पुलिस टीम पर पथराव, महिला सिपाही को गिराकर पीटा, गला दबाने से हुई बेहोश

Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police team stoned while conducting land measurement; female constable knocked down, beaten, and rendered unconscious after being strangled.
कबीरपुर में पत्थर से पुलिस कर्मियों पर हमला करते ग्रामीण। वीडियो ग्रैब
पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने वीडियो बना रहीं सिपाही रिशु सिंह से मोबाइल फोन छीन लिया। जमीन पर गिराकर पीट दिया और तब तक गला दबाए रखा, जब तक वह बेहोश न हो गईं। पत्थर लगने से आरक्षी दिव्या कनौजिया, अंशिका यादव और कांस्टेबल सुनील गुप्ता घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर, सनी सोनकर, संतोष सोनकर, गीता देवी, नगीना देवी, सोनी और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिला अस्पताल में भर्ती रिशु सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव कबीरपुर निवासी मनतारा देवी और पप्पू सोनकर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले राजस्व विभाग की टीम ने ने भूमि का सीमांकन कर पत्थर लगाए थे। एक पक्ष ने आपत्ति जताते हुए पत्थरों को उखाड़ दिया था। इसके बाद मनतारा देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने राजस्व विभाग को चार हफ्ते के भीतर दोबारा सीमांकन कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील के राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर ने तहरीर में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ शनिवार को कबीरपुर राल्हुपुर में पैमाइश करने पहुंची थी। सीमांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर, सनी सोनकर और संतोष सोनकर विरोध करने लगे। उन्होंने राजस्व टीम से जरीब छीन ली और काम रुकवाने लगे।
आरक्षी रिशु सिंह ने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो आरोपियों के घर की महिलाएं गीता देवी, नगीना कुमारी, सोनी देवी आदि ने आरक्षी रिशु सिंह का मोबाइल छीन लिया। आरक्षी को जमीन पर गिराकर गला दबाने लगीं और मारने-पीटने लगीं। इससे आरक्षी बेहोश हो गई।

अन्य पुलिसकर्मी आरक्षी को बचाने दौड़े तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरक्षी रिशु सिंह की हालत गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी भाग गए हैं, सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed