{"_id":"66c7cc6f4163b196f20330c7","slug":"police-recruitment-exam-will-be-held-under-strict-security-at-10-centers-chandauli-news-c-189-1-va11003-119300-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 10 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 10 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तर पर होगी। पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। 23 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की पूरी तैयारी कर ली गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को तीन सुरक्षा घेरों से होकर गुजरना होगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी। जो 24, 25, 30 व 31 अगस्त को भी आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 3576 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुरक्षा और सतर्कता के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए पुलिस लाइन में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है।
आधार कार्ड सत्यापन के लिए दो घंटे पहले पहुंचना होगा
लिखित परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में अपने आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें अनिवार्य रूप से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड का सत्यापन कराना होगा। अन्य अभ्यर्थियों को भी इसी तरह दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चंदौली पॉलिटेक्निक, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयदाराजा, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, सकलडीहा इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज, सकलडीहा पीजी कॉलेज, पंडित कमला पति त्रिपाठी पीजी कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में बनाया गया है।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में बीएनएस की धारा 163 को लागू कर दिया है। केंद्र निरीक्षकों, व्यवस्थापकों, सचल दलों की तलाशी में व्यवधान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों से पांच किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपी एवं स्कैनर, साइबर कैफे आदि का संचालन परीक्षा अवधि में प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होगा। सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं, यात्रा के दौरान प्रवेश पत्र की फोटो काॅपी परिचालक को देने पर परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
जिले में अलग-अलग रूटों पर परिवहन निगम की 39 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम उमाशंकर पति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा। उन्हें प्रवेश पत्र की एक फोटो काॅपी परिचालक को देनी होगी। उसे गंतव्य तक की निशुल्क टिकट दी जाएगी। पड़ाव से चंदौली, सकलडीहा, सैयदराजा के लिए सामान्य दिनों में सिटी बसें चार फेरे ही लगाती है लेकिन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए फेरों को दो गुना किया गया है। इसके बावजूद भी यात्री मिलेंगे तो बसें चलाई जाएंगी।
किसी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबिल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, चाभी, कैमरा, घड़ी, ज्वेलरी, स्मार्ट वाॅच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाना, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा आदि।