{"_id":"68b0accc577ef7fa750c4d46","slug":"police-recovered-heroin-worth-rs-2-crore-one-accused-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1013-135652-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य हेराेइन बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य हेराेइन बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को दो करोड़ रूपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है । वह हेरोइन लेकर राजस्थान से आया था और पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब के किनारे किसी व्यक्ति को देने के लिए खड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार बरामद हेरोइन की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया में होनी थी।
. मुगलसराय कोतवाली परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानसरोवर तालाब के पास खड़ा है । जिस पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह, कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मनोज तिवारी, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव, जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल भूपेश कुमार, विवेकानंद बघेल और कांस्टेबल बालकृष्ण यादव मौके पर पहुंच गये । शक के आधार वहां खड़े एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से काफी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली
ले आई । पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान देवीलाल भील निवासी गुजरौकी मोबरन थाना जावदा जिला चितौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई । सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रूपये है । बताया कि यह हेरोइन यहां किसी एक व्यक्ति को देनी थी । सूत्रों के अनुसार हेरोइन की अपूर्ति गाजीपुर के जमानिया में होनी थी । ट्रेन में सीधे जमानिया ना जाकर उसे पीडीडीयू नगर में किसी को डिलेवरी देनी थी इसके बाद हेरोइन यहां से जमानिया जाती। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया ।