फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police recovered 29 kg ganja

Chandauli News: पुलिस ने बरामद किया 29 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 29 kg ganja
पीडीडीयू नगर। जिले में अलग अलग इलाकों में पुलिस ने 29 किलो गांजा बरामद चार को गिरफ्तार किया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 19 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। वहीं चकिया पुलिस ने दो तस्करों से 10.47 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस की ओर से मिल्कीपुर / ताहिरपुर गांव की सीमा पर शुक्रवार की सुबह वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। जांच के दौरान शक के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनके बैग में 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इनकी पहचान नीरज कुमार निवासी ग्राम गेरुआपुरसंडा थाना हलसी जनपद लक्खीसराय बिहार व रोहित माली निवासी ग्राम भैसा थाना चंदवक जनपद जौनपुर के रूप में हुई। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जिलेबिया मोड़ से साढ़े दस किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर बिहार से सस्ते दर पर गांजा खरीद कर बाइक से वाराणसी ले जा रहे थे। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि दोनों ने अपना नाम क्रमश: सतबीर डबास निवासी अहमदगढ़ थाना झिनझाना जिला शामली, वर्तमान पता रूपापुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी और खुर्शीद अंसारी निवासी छेतरी थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी बताया। दोनों बिहार से गांजा खरीद कर बनारस के घाटों पर पुड़िया बनाकर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed