फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police personnel will improve their health by playing volleyball

वालीबाल खेलकर सेहत सुधारेंगे पुलिस कर्मी

Wed, 05 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Police personnel will improve their health by playing volleyball
चंदौली। कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के साथ ही पुलिस कर्मी खुद को चुस्त दुरुस्त रखेंगे। एसपी अमित कुमार ने पुलिस कर्मियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और उनके सेहत सुधारने के लिए प्रत्येक थानों में वालीबाल ग्राउंड तैयार कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने रोजाना सुबह और शाम को एक-एक घंटे खेल आयोजित कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

जिले के थानों पर तैनात पुलिसकर्मी फिटनेस को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते है। शातिर अपराधियों का पीछा करने में पुलिसकर्मियों की सांस फूलने लगती है। इसके पीछे अनियमित दिनचर्या सबसे बड़ा कारण है। इसको लेकर एसपी ने पहल की है। उन्होंने सभी थानों में खेल ग्राउंड तैयार कराने का निर्देश दिया है। यहां सभी पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम एक-एक घंटे वालीबाल खेलना होगा। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए खेल जरूरी है। इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। वहीं खेल से जीतने की ललक भी पैदा होती है तो हार स्वीकार करना भी लोग सीख जाते हैं। खेल से कई तरह के मानसिक लाभ भी होते हैं। मसलन, मिजाज अच्छा रहता है। एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल मानसिक तनाव को दूर करने का अच्छा साधन होता है। लगातार खेलने से कई तरह की शारीरिक बीमारियों से भी मुक्ति मिल जाती है। वर्तमान समय में वैश्विक महामारी के चलते पुलिसकर्मियों पर कामकाज का काफी दबाव है। ऐसे में खेल से उन्हें काफी राहत मिलेगी। बताया कि सभी थानों में जल्द ही खेल से संबंधित किट बालीबाल, नेट, सटल काक, रैकेट आदि उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed