फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police packed body and handed for postmortem Nana wandering body on shoulder in chandauli

यूपी में मानवता शर्मसार: पुलिस ने बॉडी किट में भरकर दे दिया शव, पोस्टमार्टम के लिए कंधे पर लेकर भटकता रहा नाना

Tue, 01 Oct 2024 10:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मासूम की शर्पदंश से मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किट में पैक कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए घरवालों को सौंप दिया। इस दौरान मासूम का शव कंधे पर रखकर उसका नाना भटकता रहा। 

विज्ञापन
Police packed body and handed for postmortem Nana wandering body on shoulder in chandauli
बॉडी किट में शव लेकर भटकता बुजुर्ग - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के गांव अरंगी में सात साल की आरती की सर्पदंश से मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बॉडी किट में भरकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजन ऑटो से शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पुलिस कर्मी नहीं मिले। इस पर बदहवास बुजुर्ग चौधरी बिंद अपनी नातिन के शव को कंधे पर लेकर इधर-उधर भटकते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ऑटो में बैठाकर नदारद हो गए पुलिसकर्मी, सर्पदंश से हुई थी मासूम की मौत
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा रविवार को सामने आया। बुजुर्ग मासूम नातिन का शव कंधे पर लेकर पोस्टमार्टम हाउस में घूमता रहा और पुलिस नदारद थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी में सात साल की आरती की सर्पदंश से मौत के बाद पुलिस ने शव को बॉडी किट में भरकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजन ऑटो से शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मी नहीं थे। बुजुर्ग अपनी नातिन के शव को कंधे पर लेकर घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी बिंद ने बताया कि नातिन की मौत के बाद एक महिला और एक बार पुरुष आरक्षी आए थे। उन्होंने शव को बॉडी किट में डालकर ऑटो पर रखवा दिया और पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी कहीं चले गए। शव लेकर जब बुजुर्ग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो पुलिसकर्मी नदारद थे।

शव लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इस तरह बुजुर्ग बच्ची का शव लेकर घूमता रहा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed