फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police line will be built in Chandauli with Rs 281 crore, government approved

Chandauli News: चंदौली में 281 करोड़ से बनेगी पुलिस लाइन, शासन ने दी मंजूरी

Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police line will be built in Chandauli with Rs 281 crore, government approved
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में तैनात ढाई हजार पुलिसकर्मियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जिले में चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर भोजापुर में 53 एकड़ भूमि पर 281 करोड़ रुपये से पुलिस लाइन का निर्माण होगा। शासन ने इसको स्वीकृति दे दी है और इसके साथ ही निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 75 करोड़ रुपये पुलिस मुख्यालय को भेजे दिया है। आधुनिक सभी सुविधाओं से लैस पुलिस लाइन का निर्माण 18 महीने में पूरा हो जाएगा। वाराणसी से 1997 में अलग होकर चंदौली एक स्वतंत्र जिला बना था। बिहार के बार्डर से सटे होने और वनांचल क्षेत्र की वजह से यह प्रदेश का एक संवेदनशील जिला है। शराब, पशु से लेकर तमाम तस्करी के मामले आए दिए दिन सामने आते हैं। ऐसे में सक्रिय पुलिस जिले की प्राथमिक जरूरत है। लेकिन जिला बनने के 27 वर्षों बाद भी जिले में एक पुलिस लाइन नहीं था जिससे पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वे ड्यूटी पर तैनात तो थे लेकिन कहीं दूर परिवार और घर की चिंता भी थी। इसको लेकर कई वर्षों से मांग की जा रही थी जो अब सफल होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के सचिव प्रभात रंजन ने पत्र जारी कर शासन की ओर से पुलिस लाइन की स्वीकृति की सूचना पुलिस मुख्यालय को दी है। जारी पत्र में उन्होंने बताया है कि चंदौली में पुलिस लाइन के लिए कुल 281 करोड़ रूपये पास किए गए हैं। जिनमें पहली किश्त के रूप में 75 करोड़ 43 लाख 45 हजार रुपये पुलिस मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। पुलिस लाइन का निर्माण पत्र जारी होने के अगली तिथि से शुरू हो जाएगा और इसे हर हाल में 18 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस लाइन बन जाने से जिले के ढाई हजार पुलिसकर्मी परिवार के साथ रह सकेंगे। साथ ही बच्चों और परिवार के साथ खुद के कार्य भी सही से कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed