फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police is investigating the horoscope of land brokers

Chandauli News: जमीन से जुड़े दलालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating the horoscope of land brokers
पीडीडीयू नगर। नगर में दवा व्यवसायी की हत्या हुए तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस अभी तक अपराधियों के करीब तक नहीं पहुंच पायी है। वहीं पुलिस की जांच की दिशा जमीनी विवाद की ओर बढ़ रही है। पुलिस ने जमीन से जुड़े दलालों की कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं शुक्रवार की एसटीएफ की टीम नेे परिवार से पूछताछ की है। वहीं दूसरे तरफ हत्या के मामले राजनीति तेज होने बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि कहीं ऐसा ना कि पुलिस सिर्फ शूटरों को पकड़कर उन्हें सबक सिखा लोगों को शांत कर दें और बाद घटना के पीछे रहे मुख्य साजिशकर्ता बच जाएं।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित रविनगर के रहने वाले रोहिताश पाल और उनके छोटे भाई सिद्धांत पाल जीटी रोड किनारे एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। मंगलवार की रात दुकान बंद करतेे समय की उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह धर्मशाला रोड से होते हुए फरार हो गए थे। सरेबाजार हुई हत्या ने पुलिस को चुनौती दे दी। इस मामले को खंगालने में जुटी पुलिस ने रंगदारी, आशनाई और जमीन विवाद के संबंध में भी जांंच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल के बाद कुछ ठोस निर्णय नहीं मिलने पर पुलिस ने अपनी जांच को जमीन विवाद की ओर मोड़ दिया है। वहीं शूटरों की पहचान के लिए पुलिस गलियों में लगे 200 से अधिक सीसी कैमरों को खंगाल डाला है। वहीं जमीन मामले में विवाद की दिशा में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने जमीन के कारोबार से जुड़े दलालों की कुंडली भी खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस अभी भी किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाई है। इस संबंध में सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि कई पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए सभी से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed