फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police FIR against shopkeeper for misdeeds of minor girl in chandauli

नाबालिग से हैवानियत: दुकानदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर पांच घंटे कमरे में रखा बंद; FIR दर्ज

Tue, 23 Jul 2024 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

चंदौली जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी किसी काम से दुकान पर गई थी। दुकानदार ने उसे पकड़कर उसके साथ हैवानियत किया। बेहोश होने पर पांच घंटे तक घर में बंद करके रखा। 

विज्ञापन
Police FIR against shopkeeper for misdeeds of minor girl in chandauli
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना के एक गांव में एक दुकानदार ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान जब किशोरी बेहोश हो गई तो डर के मारे उसने उसे पांच घंटे तक कमरे में ही बंद रखा। होश में आने के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग शिकायत लेकर भूपौली चौकी पहुंचे। आरोप है कि कार्रवाई की बजाय पुलिस लेन-देन कर समझौता कराने की जुगत में लगी रही। बात नहीं बनी तो परिजन थाने पहुंचे। यहां भी कार्रवाई नहीं होती देख मंगलवार को सीधे एसपी के पास पहुंच गए। पुलिस कप्तान ने प्रभारी थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई तब जाकर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
किशोरी के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार विगत रविवार को उनकी 14 वर्षीय पुत्री सामान लेने गांव के ही एक दुकान पर गई। दुकान पर कोई नहीं था। दुकानदार ने कहा कि भीतर जाकर खुद सामान लेले। किशोरी जैसे ही अंदर गई दुकानदार प्रदीप ने उसे पीछे से दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

बेहोश होने पर पांच घंटे तक रखा बंद

किशोरी बेहोश हो गई तो प्रदीप डर गया और उसे पांच घंटे तक कमरे में ही बंद रखा। उधर, किशोरी के परिजन उसे ढूंढते रहे। होश में आने के बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिवार के लोग भूपौली चौकी पहुंचे, जहां पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार की सुबह अलीनगर थाना आए। यहां भी प्रभारी थानाध्यक्ष कार्रवाई में हीलाहवाली करते रहे। 

नाराज परिजन सीधे एसपी आदित्य लांघे के यहां पहुंच गए। एसपी के आदेश पर अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि नाबालिक को दुकान में सामान लाने को कहकर अंदर जाने के बाद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप है। पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed