फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police could not catch the accused of bike mechanic's murder even after 10 months

Chandauli News: बाइक मिस्त्री की हत्या के आरोपियों को 10 माह बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the accused of bike mechanic's murder even after 10 months
पीडीडीयू नगर। चंदासी पुलिस चौकी के समीप बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई। घटना के 10 महीने बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। जबकि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस 50 से अधिक मोबाइल नंबरों के डाटा के अलावा एक दर्जन से अधिक सीसी कैमरों को खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाला 45 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता रवि नगर के पास अपनी दुकान खोले हुए थे। वे पेशे से बाइक मिस्त्री थे। 10 अगस्त की रात दुकान बंद कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। वे चंदासी पुलिस चौकी के सामने की सड़क पर आगे बढ़े थे, तभी अचानक गिर गए। परिवार के लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिस्त्री की मौत गोली लगने के कारण होने की बात सामने आई। चलती बाइक पर किसी ने गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। परिवार वालों की तहरीर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इस बीच मुगलसराय कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच 50 से अधिक मोबाइल फोन का डाटा खंगाल चुकी है। कई नंबरों को सर्विलांस पर भी लगा चुकी है। पुलिस की टीम आसपास के एक दर्जन से अधिक सीसी कैमरे भी खंगाल चुकी है। घटना के 10 महीने बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed