फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police conducted combing operation searched for hideouts Naugarh forests interacted villagers

पुलिस ने चलाया कांबिंग अभियान: नौगढ़ के जंगलों में छिपने वाले जगहों की जांच, ग्रामीणों से संवाद; किया जागरूक

Wed, 07 Oct 2026 03:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 07 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

नौगढ़ में पूर्व नक्सली गतिविधियों को देखते हुए पुलिस और क्यूआरटी ने अमदहा व भरदुवा गांवों के आसपास सघन कांबिंग अभियान चलाया। पहाड़ी, जंगल और दुर्गम इलाकों में तलाशी के साथ पैदल गश्त की गई। ग्रामीणों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
Police conducted combing operation searched for hideouts Naugarh forests interacted villagers
ग्रामीणों से संवाद करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में पूर्व में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए बुधवार को थाना नौगढ़ पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने अमदहा और भरदुवा गांव के आसपास सघन कांबिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष नौगढ़ संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन




अभियान के दौरान पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने दुर्गम क्षेत्रों, पगडंडियों और संभावित छिपने वाले स्थानों की जांच की। टीम ने जंगल और गांव के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी ली। जवानों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को पनाह नहीं देने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

पुलिस ने कहा कि जंगल, पहाड़ी क्षेत्र अथवा गांव के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

कांबिंग अभियान के बाद पुलिस टीम ने दोनों गांवों में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था और क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। किसी नक्सली गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

साइबर अपराध की दी जानकारी

पुलिस ने जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। जवानों ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की गई।

पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 और किसी आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कांबिंग, पैदल गश्त और जनसंवाद का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed