फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police closed down shops when traders opened

व्यापारियों ने खोली दुकानें तो पुलिस ने कराई बंद

Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police closed down shops when traders opened
पीडीडीयू नगर में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर में तेजी से बढ़ है कोरोना मरीजों को देखते हुए 14 जुलाई से 25 जुलाई तक नगर के प्रभावित इलाकों में संपूर्ण बंदी थी। इसकी मियाद पूरी होने से पहले बीच में शनिवार और रविवार की बंदी के शासन से आदेश हो गया। संपूर्ण बंदी की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को अधिकतर व्यापारियों ने सुबह दुकानें खोल दी। दुकानें खुलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने फौरन बंद करा दिया। आदेश के अभाव में दुकानें बंद कराए जाने से नाराज व्यापारियों ने सड़क से गुजर रही एक अधिकारी के वाहन को रोक लिया। बाद में अधिकारी किसी तरह व्यापारियों को समझाकर वहां से निकले। दिनभर बंद दुकानों के बाहर बैठे व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पीडीडीयू नगर में 23 जुलाई तक संपूर्ण बंदी का आदेश दे दिया था। जिसे बाद में 25 जुलाई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर में शनिवार और रविवार को बंदी चलते 26 जुलाई को भी दुकानें बंद रहीं। कोई नया निर्देश नहीं आने पर सोमवार की सुबह नगर के व्यापारियों ने दुकानें खोल दी। जिसपर आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया। जिलाधिकारी के बिना किसी आदेश के दुकानें बंद कराने से व्यापारी आक्रोशित हो गए। इस दौरान जीटी रोड से गुजरी तहसील के एक अधिकारी की गाड़ी को व्यापारियों ने रोक लिया। बाद में अधिकारी वहां से व्यापारियों को समझाबुझा कर निकल गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि नए आदेश नहीं आने तक पुराने आदेश को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

चकिया। एसडीएम अजय मिश्रा ने सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दुकानों को खोले जाने को लेकर सुझाव लिए गए। व्यापारियों की तरफ से चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने व्यापारियों की समस्याएं बताई । गाइडलाइन के अनुसार हफ्ते में 5 दिन व्यापार करने की दिए जाने की मांग की। जिसपर उप जिलाधिकारी अजय मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के सुझाव को जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में तहसीलदार फूलचंद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया, कोतवाल रहमतुल्ला खान, व्यापार मंडल संरक्षक समिति के अध्यक्ष राजू वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, कैलाश प्रसाद जायसवाल, घनश्याम कसौधन, पिंटू पटवा, जितेंद्र जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, शुभम मोदनवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed